विधायक आक्या ने किया धीरजी का खेड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति पर चना व सरसो तौल केंद्र का निरीक्षण

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने शुक्रवार को ग्राम सेवा सहकारी समिति धीरजी का खेड़ा में चल रहे चना व सरसो तोल केंद्र का निरीक्षण किया।इस दौरान विधायक आक्या ने ग्राम सेवा सहकारी समिति धीरजी का खेड़ा के स्टाॅक रजिस्टर का अवलोकन कर 27 अप्रैल से 30 मई तक चल रहे चना व सरसो तोल केंद्र की समीक्षा की।
विधायक आक्या द्वारा जानकारी मांगने पर व्यवस्थापक गणेश लाल त्रिपाठी द्वारा बताया गया की 27 अप्रैल से ही चना व सरसो की फसल का तौल केंद्र निरंतर चल रहा है तथा 7 मई तक धीरजी का खेड़ा तौल केंद्र पर 589 किसानो द्वारा रजिस्टेªशन कराया गया है। किसानो से अब तक प्राप्त कुल चना की फसल में से 600 बेग चना चित्तौड़गढ़ वेयर हाउस भिजवाया जा चुका है तथा 4057 बेग चना तोल के पश्चात मोके पर उपलब्ध है। विधायक आक्या ने उपस्थित किसानो से बात करते हुए कहां की प्रदेश की भजन लाल सरकार द्वारा इस बार फसलों की न्युनतम समर्थन मूल्य पर खरीद में वृद्धि करते हुए 5875 रूपये प्रति क्विंटल की दर से चना एवं 6200 रूपये प्रति क्विंटल की दर से सरसो की खरीद की जा रही है जो अभी तक की सर्वाधिक है। किसानों द्वारा सरकार द्वारा अधिकृत तौल केंद्र पर अपनी फसल बेचने के पश्चात अल्प समय में ही भुगतान किसानो के बैंक खातो में पहुंच रहा है। जिससे किसानो में बेहद उत्साह है।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पवन आचार्य, पुखराज सरूपरिया, लाला वैष्णव, गण्पत जाट, मिठुसिंह सहित बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीणजन उपस्थित थे।