मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र में दीक्षांत समारोह आयोजित

सूरौठ।स्मार्ट हलचल|गांव एकोराशी के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिन बच्चों ने आंगनबाड़ी से कक्षा एक में प्रवेश किया हैं उन बच्चों के साथ दीक्षांत कार्यक्रम का आयोजन किया गया और आंगनवाड़ी में नव प्रवेशित बच्चों का प्रवेशोत्सव मनाया गया। दीक्षांत समारोह में बच्चों को समग्र प्रमाण पत्र व पोर्टफोलियो फाइल आदि के साथ विद्यालय में प्रवेश के लिए विदाई समारोह किया गया। इस मौके पर कैलाश गुर्जर , मैटर शिक्षका रेनू शर्मा , कार्यकर्ता शशि कला, सहायिका कुसुम, सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस से ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मोनू शर्मा व वीर सिंह सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे। महिला सुपरवाइजर कैलाश मीणा एवं शिक्षिका रेनू ने बताया कि कार्यक्रम के बारे में विस्तार सेे जानकारी दी।