राज्यास जैन मन्दिर में वेदी प्रतिष्ठा व महायज्ञ का शाहपुरा जैन समाज को दिया निमंत्रण

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी
निकटवर्ती राज्यास ग्राम में श्री दिगंबर जैन मंदिर में 17 व 18 मई को श्री 1008 श्री मज्जिनेंद्र जिन बिम्ब वेदी प्रतिष्ठा, कलशारोहण, ध्वजारोहण महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य महा महोत्सव बाल ब्रह्मचारी प्रदीप भैया सुयश अशोक नगर मध्य प्रदेश के सानिध्य में होगा। इस समारोह का शाहपुरा जैन समाज व स्थानीय पांचों जैन मन्दिर में निमंत्रण देने के लिए वहां का प्रतिनिधि मंडल यहां पहुंचा तथा जयकारोंके साथ निमंत्रण पत्रिका भेंट की।
बंसी पहाड़पुर के गुलाबी पाषाण से राज्यास में भव्य जैन मंदिर का नवीन निर्माण हुआ है। यहां भगवान महावीर की मूल प्रतिमा के साथ अन्य जिन प्रतिमाएं भी विराजमान होगी। समाज के प्रकाश चंद्र जैन ने बताया कि कार्यक्रम की ध्वजा श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सकल जैन समाज राज्यास के गोधा परिवार की ओर से मंदिर में गाजे बाजे के साथ चढ़ाई गई। भगवान को श्रीफल आदि अष्टद द्रव्य समर्पित कर निर्विघ्न महोत्सव संपन्न हो इसके लिए प्रार्थना की गई।
मंदिर में विराजित रक्षक देव श्री मंशापूर्ण मानभद्र को भी नैवेद्य चढ़ाकर सानंद महोत्सव संपन्न हो इसके लिए प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर शाहपुरा दिगम्बर जैन समाज के आनंद सेठी, पुखराज सेठी, नरेंद्र कुमार गदिया, हेमू गदिया, मानमल सेठी, राजेंद्र मोदी, यशपाल पाटनी, नवरतन चोधरी, प्रभाचंद मोदी के अलावा राज्यास से रतनलाल गोधा, महंेद्र कुमार, पवन कासलीवाल, राजकुमार, रेणु जैन, शशि, पुष्पा, कमल आदि मौजूद रहे। गोधा परिवार ने समाज जनों से समारोह में शामिल होने का आव्हान किया।