राम कथा महोत्सव का आगाज

जे पी शर्मा

बनेडा – श्री समर्थपुरा (छापरी खेडा ) गांव में सात दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का आगाज शुक्रवार को विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। ।
गांव मे स्थित देवनारायण मंदिर से डीजे के साथ 101 जल कलशो की कलश यात्रा हुई। जो गाव के मुख्य मार्गो से होते हुए। राधाकृष्ण मंदिर छापरी खेडा पहुच सम्पन्न हुई। 8 से 14 मई तक आयोजित महोत्सव के दौरान कथावाचक शिव दाधीच (कजलोदिया लापिया) के मुखारबिंद से राम कथा का वाचन किया जा रहा है।