गौ माता संरक्षण को लेकर भारत भ्रमण कर लौट रहे शक्ति सिंह का किया स्वागत

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- गौ माता के संरक्षण सुरक्षा सम्मान के लिए भारत भ्रमण पैदल यात्रा कर लौट रहे शक्ति सिंह राणावत का सवाईपुर में रात्रि विश्राम के साथ स्वागत सम्मान किया गया । राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष अनिल कुमार साहू ने बताया कि आरजिया निवासी शक्ति सिंह राणावत गौ माता के संरक्षण सुरक्षा सम्मान को लेकर भारत भ्रमण पैदल यात्रा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा कर वापस अपने गांव लौटते समय सवाईपुर पहुंचे, जहां शुक्रवार रात्रि को उनका रात्रि विश्राम था, यहां राष्ट्रीय बजरंग दल ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु जाट, रामकुमार जाट, शिव सिंह राणावत, हरिओम सेन सहित अन्य कई कार्यकर्ताओं ने शक्ति सिंह का स्वागत सम्मान किया । वही शनिवार को यात्रा आगे की ओर प्रस्थान की, इस दौरान ढ़ेलाणा गांव में भी यात्रा का स्वागत किया, इसके बाद कांदा गौशाला में भी स्वागत सत्कार किया । ढ़ेलाणा में जगदीश चंद्र लोहार, सांवरमल वैष्णव, गोवर्धन जाट, लक्ष्मण जाट, मनीष जाट, संजय जाट, लक्ष्मण जाजूदा आदि ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया । इस दौरान शक्ति सिंह राणावत ने बताया कि उन्होंने यह यात्रा गौ माता के संरक्षण सुरक्षा सम्मान के लिए शुरू कि इस यात्रा की शुरुआत उन्होंने 26 महीने पहले 2 अप्रैल 2024 को की थी, 26 महीने की यात्रा में चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा करते हुए वह विभिन्न राज्यों से होकर गुजरे और वहां की अलग-अलग संस्कृति देखने को मिली, भीलवाड़ा में खड़ेश्वर धाम से यात्रा शुरू की उसके बाद केदारनाथ, बद्रीनाथ, जगन्नाथ धाम, रामेश्वरम, द्वारिका धाम, उज्जैन, ओंकारेश्वर, अयोध्या, जोगणिया माता होते हुए अपने गांव पहुंच रहे हैं ।।