सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कोटड़ी चारभुजानाथ मंदिर परिसर में आयोजित हो रहे सात दिवसीय सूर्य महायज्ञ का शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ । श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कलश यात्रा में 551 महिलाओं ने भाग लिया । कलश यात्रा ने कस्बे में धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया ।
कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली, जिसका जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा एवं जयघोष के साथ स्वागत किया । यात्रा में शामिल महिलाओं एवं बालिकाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर धर्म एवं संस्कृति का संदेश दिया । डॉ. जीवन विसावा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह संपूर्ण आयोजन राष्ट्रीय सनातन शक्ति मंच के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। आयोजन में गुजरात से पधारे नरेश रावल ने भी अपनी विशेष सहभागिता निभाई । राधे महाराज की सानिध्य में शनिवार रात्रि 8 बजे से से तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा शुरू हुआ ।
सात दिवसीय सूर्य महायज्ञ के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे । दूसरे दिन शनिवार को मंडप देवताओं का विधि विधान से पूजन, अर्चन किया गया । सूर्य सहस्त्र नामावली से आहुति प्रदान की गई । पंडितों के मंत्रोच्चारण में नो यजमान जोड़ों ने 16 हजार आहुतियां दी । यज्ञ का उद्देश्य राष्ट्र जागृत कल्याण और विश्व में हो रही दुर्घटनाओं के प्रभाव से बचने के लिए किया जा रहा है । यज्ञाचार्य पंडित मुकेश शास्त्री दोवनी ने वैदिक विधान से सूर्य पद्धति से सूर्य सिद्धांत को ओमकार कर कार्यक्रम को संपादित करवा रहे हैं । रविवार को सूर्य दिवस होने से विशेष आयोजन होगा । भगवान सूर्य को लच्छा, केसर व गुड़ मिश्रित आहुति दी जाएगी । रविवार को संत जनों सहितकई विद्वानों का यज्ञ में आना होगा । सूर्य महायज्ञ में 13 सेवा दे रहे हैं ।।
