सुनें घर को चोरों ने बनाया निशाना नगदी सहित गहने पार

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के गेता पारोली गांव में शुक्रवार रात को चोरों ने एक सुनें घर को अपना शिकार बनाया । चोर घर में ताले तोड़कर नगदी सहित सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ किया । सुचना पर बड़लियास थाना व सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने बताया कि गेता पारोली गांव में जगदीश चंद पिता रामचंद्र तेली ने रिपोर्ट दी कि शुक्रवार मध्यरात्रि को चोरों ने उनके घर को अपना निशाना बनाया, अज्ञात चोर घर के मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे, इसके बाद दो कमरों के ताले तोड़कर, रख वहां रखी अलमारी के भी ताले तोड़े और यहा से गाड़ी की किश्त, बालाजी व भैरुनाथ के निकाले पैसे सहित 1‌ लाख की नगदी के साथ ही सोने का एक मादलिया व दो मोती, चांदी का एक छोटा व‌ एक बड़ा कड़ा, एक पायजेम जोड़ी व बिछुडिया को चुरा कर ले गए । पड़ोसियों ने जगदीश चंद्र को चोरी की सूचना दी, सूचना पर मकान मालिक जगदीश चंद्र, बड़लियास थाना से दीवान सावताराम, सवाईपुर चौकी से कांस्टेबल श्रवण कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली । जगदीश चंद्र शुक्रवार सायं सिंगोली चारभुजा अपने ससुराल में सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए चला गया था, इसी दौरान पीछे सुने घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया । प्रार्थी ने बड़लियास थाना पुलिस में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।।