युवाचार्य का भव्य सेन्थी नगर प्रवेश आज

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ शहर के उपनगरीय क्षेत्र सेन्थी में युवाचार्य श्री महेंद्र ऋषि जी म.सा. का भव्य प्रवेश आज रविवार को होगा।सेन्थी श्री संघ अध्यक्ष अनिल पोखरना ने बताया कि रविवार को प्रातः 6 बजे दिवाकर भवन गांधीनगर से विहार करेंगे जो कि 7 बजे सेन्थी शांति भवन में युवाचार्य महेंद्र ऋषि जी का पावन पदार्पण होगा।
संघ मंत्री ओम जैन शंभूपुरा ने बताया कि युवाचार्य आदि ठाणा 4 के साथ ही मेवाड़ भास्कर प्रवर्तक कोमल मुनि जी आदि ठाणा 2, उपप्रवर्तनी साध्वी श्री दिव्य ज्योति जी आदि ठाणा 6, साध्वी श्री सुचेता जी म.सा. आदि ठाणा 3, साध्वी श्री प्रतिभा जी म. सा. आदि ठाणा 4, साध्वी श्री महिमा जी म.सा. आदि ठाणा 4 ओर साध्वी श्री अर्पण प्रज्ञा जी म.सा. आदि ठाणा 3 का भी पदार्पण होगा। जिनका बड़ी संख्या में समाजजन द्वारा अगुवानी कर भव्य प्रवेश करवाया जाएगा।
साथ ही समाजजनो द्वारा गुरु भगवंत को आयम्बिल रखकर अनूठी भेंट समर्पित की जा रही है।