कोशीथल में महाराणा प्रताप का जन्मोत्सव मनाया

किशन खटीक

रायपुर 9 मई|स्मार्ट हलचल|जीवन के हर मोड़ पर प्रताप जैसी शूरता, वीरता एवं दक्षता दिखाएं। महाराणा प्रताप का जीवन सदैव अनुकरणीय, प्रेरणीय एवं वंदनीय रहा है। उक्त विचार प्राध्यापक प्रभु लाल सुखवाल ने महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,कोशीथल के सभागार में आयोजित समारोह में कक्षा 9 से 12 के छात्रों के समक्ष व्यक्त किये। प्रधानाचार्य सत्यनारायण गुर्जर, वरिष्ठ अध्यापक लक्ष्मण सिंह शेखावत ने भी कार्यक्रमको संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक रमेशचंद्र वैष्णव ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक राकेश खटीक, कंचन सोनगरा, वासवदत्ता खंडेलवाल, आशा जीनगर,हितेष मालव,दिनेश कुमार दाधीच सहित बड़ी संख्या में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र उपस्थित थे।