अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा की मंजूरी के बाद नियुक्ति घोषित,
कार्यकर्ताओं ने जताया भरोसा-महिलाओं की आवाज को मिलेगा नया मंच
शिवराज बारवाल मीना
टोंक ।स्मार्ट हलचल|जिले की राजनीति में महिला कांग्रेस संगठन को नया नेतृत्व मिल गया है। श्रीमती मौसमी रामदेव मीणा (सरपंच) को टोंक महिला कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा की स्वीकृति के बाद जारी की गई। आदेश राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह को भेजा गया। मौसमी मीना के जिलाध्यक्ष नियुक्ति की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी पदाधिकारियों व समर्थकों ने मौसमी मीणा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।पार्टी सूत्रों के अनुसार, मौसमी मीणा लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं और वर्तमान में ग्राम पंचायत पालड़ा की सरपंच भी हैं और उनके पति रामदेव मीणा भी कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। जिससे जमीनी स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जा रही हैं। उनकी नियुक्ति को महिला कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
