झुथाहेडा खुर्द में भौमिया बाबा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में में आयोजित डे-नाइट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

नीरज मीणा

स्मार्ट हलचल/महवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झुंथाहेड़ा खुर्द में भौमिया बाबा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजेन्द्र मीणा का ग्रामीणों एवं युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक राजेन्द्र मीणा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु ₹51 हजार की सहयोग राशि प्रदान की। साथ ही ग्राम विकास एवं युवाओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विधायक कोष से मॉडल लाइब्रेरी के लिए ₹10 लाख, हाई मास्क लाइट हेतु ₹5 लाख तथा पंच थाई निर्माण के लिए ₹5 लाख की घोषणा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन छिपी प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य करते हैं, जो बेहद सराहनीय है।
उन्होंने आयोजन समिति एवं युवा साथियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है और सामाजिक भाईचारा मजबूत होता है। विधायक ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।