अवैध बजरी खनन पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 5 ट्रेक्टर ट्रॉली ओर लोडर जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा । भीलवाडा पुलिस ने अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है ।
थाना फुलियाकला एवं डीएसटी भीलवाडा ने अवैध खनन के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही करते हुए पांच ट्रेक्टर मय ट्रोली व एक लोडर को अवैध बजरी जब्त किया और
आरोपी चालक हुकमचन्द बैरवा, रोषन बैरवा, सुरज कीर, नारायण गुर्जर, सत्यनारायण कुमावत को गिरफ्त में लिया है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह के आदेशानुसार जिले में अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही हेतु एएसपी राजेश आर्य शाहपुरा के निर्देशन व ओमप्रकाश विष्नोई वृत्ताधिकारी वृत शाहपुरा के सुपरविजन में और थाना प्रभारी राजकुमार थाना फुलियाकलां व कन्हैयालाल प्रभारी डीएसटी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। दिनांक- 10.05.2026 को टोडर मल सउनि मय जाप्ता के फुलियाकला के खेडा हेतम गणपतिया खेडा धनोप सागरिया में हल्का गस्त करते हुए अरवड पहुंचे कि रात्रि गस्त के दौरान डीएसटी टीम से राकेश कुमार ने मोबाईल से सूचना दी कि सागरिया के पास खारी नदी मे से अवैध बजरी का खनन किया जा रहा है आदि सूचना पर सागरिया के पास खारी नदी मे पहुचे जहां नदी मे चार ट्रेक्टर मय ट्रोली जिनमे बजरी भरी हुई थी जिनके साथ एक ट्रेक्टर जिसके बजरी भरने का लोडर लगा हुआ था। जिनको टीम की मदद से घेरा डाल कर पकडा। चालक हुकमचन्द बैरवा, रोषन बैरवा, सुरज कीर, नारायण गुर्जर, सत्यनारायण कुमावत जिनसे अपने अपने वाहनो मे अवैध बजरी खनन करने व परिवहन करने से सम्बन्धी परमिट व लाइसेन्स मांगा तो नही होना बताया जिस पर धारा 4/ 21 एमएमडीआर एक्ट तथा 303(2), 112(2) बीएनएस का जुर्म पाया जाने से वाहनो को जब्त कर उक्त चालको को गिरफतार किया ओर मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।