तस्वारिया बासा में तीन दिवसीय तेजाजी सवार लीलण, पेमल मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 12 मई से

तस्वारिया बासा । तस्वारिया बासा में सत्यवादी श्री वीर तेजाजी महाराज मंदिर प्रांगण में लीलन घोड़ी वह पेमल की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का तीन दिवसीय ऐतिहासिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 12 मई से 14 मई तक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भव्य रूप से होगा। इस विशाल आयोजन में आसपास के गांव से तेजाजी महाराज के भक्तों का सैलाब उमड़ेगा । कार्यक्रम के दौरान 12 मई को सुबह 7.15 बजे विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी । 13 मई को रात्रि 8 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा भजन संध्या में भजन सम्राट तुलसाराम भनगावा जोधपुर, लिखमाराम अमरपुरा अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे। डांसर भंवर लंगा, कल्पित चौधरी एवं मिस सिमरन अपने नृत्य की प्रस्तुति देगी। 14 मई को लीलण सवार तेजाजी व पेमल मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूर्णाहुति का कार्यक्रम होगा । जिसमें अलग-अलग जोड़े प्रतिदिन हवन कुंड में आहुतियां देंगे । आयोजन श्री वीर तेजाजी महाराज मेला एवं विकास समिति व समस्त ग्रामवासियो के सहयोग से किया जा रहा है । जिसमें ग्रामीण बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं ।