झालावाड़, स्मार्ट हलचल। अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के उपलक्ष्य में झालावाड़ में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। रक्तकोष फाउंडेशन बूंदी और नर्सिंग ऑफिसर मानसिंह के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस शिविर में 28 यूनिट रक्त संग्रहित कर मानवता की सेवा का संकल्प लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने बढ़ाया रक्तवीरों का उत्साह
शिविर में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुड़ानिया, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. संजय पोरवाल और एमएस डॉ. अशोक शर्मा जैसे वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का आगाज किया और रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इन रक्तवीरों ने निभाया अपना फर्ज
- अस्फाक
- गजेंद्र
- वैभव
- अरविंद
- विजय कुमार मीणा
- आकाश शर्मा
- संजीव
- विकास जैन
- योगेश
- भगवान सिंह
- आदित्य चौरसिया
- कैलाश
- रविंद्र मीणा
- सुमित्रा कुमारी
- बादल सिंह
- अंशु सुमन
- मोहम्मद अनवर
- कुलदीप शर्मा
- पुष्पेंद्र
- अनिता
- तबस्सुम
सहयोगी टीम
आयोजन को सफल बनाने में अरुण श्रृंगी, प्रवीण मीणा, मनोज मीणा, ललित गुर्जर और लोकेश मीणा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रक्त संग्रहण का कार्य एसआरजी ब्लड बैंक झालावाड़ की टीम द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। रक्तकोष फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामलक्ष्मण मीणा ने सभी कार्यकर्ताओं और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
