नीमखेड़ा में मोबाइल नेटवर्क की समस्या, BSNL टावर लगाने की मांग

ग्राम पंचायत तलवास व समाजसेवी मूलचंद शर्मा ने लिखा पत्र, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी की अपील।

बूंदी- स्मार्ट हलचल|जिले में ग्राम पंचायत तलवास के नीमखेड़ा गांव में मोबाइल कनेक्टिविटी न होने से ग्रामीण परेशान हैं। इस समस्या को लेकर सरपंच ने 27.11.2024 को जिला दूरसंचार अधिकारी, बूंदी को पत्र लिखा है।पत्र में बताया कि तलवास पंचायत का बड़ा गांव नीमखेड़ा होने के बावजूद यहां मोबाइल टावर नहीं है। आसपास के अन्य गांवों को भी नेटवर्क की समस्या झेलनी पड़ रही है। सरपंच ने BSNL का टावर लगवाकर क्षेत्र के नागरिकों की कनेक्टिविटी की सुविधा बहाल करने की मांग की है।

वहीं समाजसेवी मूलचंद शर्मा ने 10.12.2024 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजकर आंतरी क्षेत्र में नेटवर्क समस्या के समाधान हेतु नीमखेड़ा में BSNL टावर स्वीकृत कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले भी यह प्रमुख मांग थी और समाधान का आश्वासन दिया गया था। अब टावर लगने से ही समस्या हल होगी।

इस समस्या का अभी तक समाधान नहीं होने से मूलचंद शर्मा द्वारा पुनः ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष व जे.पी.मीणा, जिला दूरसंचार अधिकारी, बूंदी से आग्रह कर समाधान करवाने का अनुरोध किया गया है।