ग्राम रथ’ अभियान जिला कलक्‍टर ने ग्रामीणों का किया आव्‍हान, योजनाओं की जानकारी से उठाएं अधिकाधिक लाभ

नुक्कड़ नाटकों और सीधे संवाद से घर-घर पहुंच रहीं जन-कल्याणकारी योजनाएं

बूंदी-स्मार्ट हलचल|आमजन को राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने और उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा ‘ग्राम रथ’ मंगलवार को नैनवां पंचायत समिति की गंभीरा ग्राम पंचायत पहुंचा। कार्यक्रम में जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने शिरकत कर ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।जिला कलक्टर ने कहा कि ‘ग्राम रथ’ का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अन्नदाता किसान, युवा, मातृशक्ति और आमजन के लिए कई बेहतरीन योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिला कलक्टर ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा, कि इन योजनाओं का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं है, बल्कि आपको सशक्त बनाना है, इसलिए इनका लाभ उठाएं।

कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्‍टर ने ग्रामीणों के अभाव अभियोग भी सुने। उन्‍होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्‍याओं का त्‍वरित समाधान कर राहत पहुंचाई जावे। ग्रामीणों ने जिला कलक्‍टर को अवरूद्ध नाला ठीक करवाने, स्‍कूल भवन निर्माण कार्य शीघ शुरू करवाने, उप स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र चिकित्‍सक की सेवाएं उपलब्‍ध करवाने तथा खराब हैंडपंप ठीक करवाने संबंधी समस्‍याएं रखी। जिला कलक्‍टर ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि समस्‍याओं का शीघ्र समाधान कर उन्‍हें राहत पहुंचाई जाएगी।
स्थानीय भाषा में नुक्कड़ नाटक रहा आकर्षण का केंद्र
योजनाओं की जटिल प्रक्रियाओं को आसानी से समझाने के लिए कला का भी बेहतरीन उपयोग किया जा रहा हैं। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों के दल ने ठेठ स्थानीय भाषा में एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी रोचक और सहज अंदाज में दी।

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी नैनवां भागचदं रैगर, तसीलदार नैनवां रामराय मीणा, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं ब्‍लॉक स्‍तरीय अधिकारी मौजूद रहें।