जाफ़र लोहानी
राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोहरपूर में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस महोत्सव का आयोजन किया गया।
स्मार्ट हलचल|कम्पाउंडर नवल असवाल ने बताया कि आधुनिक नर्सिंग की जननी सुश्री फ्लोरेन्स नाईटिंगेल के जन्म दिवस को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के रूप में वर्ष 1974 से लगातार मनाया जाता है, जिन्होंने आधुनिक नर्सिंग की परिकल्पना की थी तथा नर्सेज को चिकित्सा दल के एक अतिमहत्वपूर्ण सदस्य के रूप में मान्यता दिलवाई थी। अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज कौन्सिल द्वारा प्रत्येक वर्ष नर्सेज दिवस पर एक थीम प्रदान की जाती है, इस वर्ष की नर्सेज दिवस की थीम ’’अवर नर्सेज-अवर फ्यूचर : एम्पावर्ड नर्सेज सेव लाईव्ज’’ प्रदान की गई।
नवल असवाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा आधुनिक नर्सिंग की जननी सुश्री फ्लोरेन्स नाईटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत सुश्री फ्लोरेन्स नाईटिंगेल के जीवन परिचय के बारे में जानकारी सीएचसी प्रभारी नरेंद्र द्वारा प्रदान की गई तथा उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों से उपस्थित नर्सेज को अवगत करवाया ताकि वे उनके द्वारा बताये गये मार्ग पर चल कर नर्सिंग व्यवसाय को और अधिक ऊॅंचाईयों पर ले जा सकें तथा नर्सिंग सेवाओं में गुणवत्ता बढाने में नर्सेज का प्रभावी योगदान प्राप्त हो सके।
कार्यकम के दौरान नर्सिग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नर्सिंगकर्मियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया
उपस्तिथ डॉक्टरों ने अपने सम्बोधन में नर्सेज द्वारा किये जा रहे कार्यों की खुले दिल से प्रशंसा की।
उन्होंने कोरोना काल में नर्सेज द्वारा किये गये कार्यों की भी तारीफ की तथा सभी को शुभकामनायें दी। उन्होंने बताया कि नर्सेज ना सिर्फ मानव सेवा का कार्य कर रहीं हैं, बल्कि वे अपरोक्षरूप से देश सेवा का भी कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी नरेंद्र, राकेश चौधरी ओपी सबल गोपाल राजेन्द्र सुमनलता नवल असवाल आदि लोग उपस्थित हुए इस उपलक्ष में मरीजों को फल वितरित किए गए
