दूसरों की जिंदगी बचाने वाला डॉक्टर आखिर क्यों खुद जिंदगी से हारा??

धोखाधड़ी ओर प्रताड़नाओं से परेशान डॉक्टर ने अस्पताल में ही किया सुसाइड का प्रयास, वीडियो जारी कर कई लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

पुनित चपलोत

भीलवाड़ा // शहर मे एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया है जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। लगातार आर्थिक दबाव, मानसिक प्रताड़नाओ और धोखाधड़ी से परेशान एक डॉक्टर ने अपने ही हॉस्पिटल ने आत्महत्या का प्रयास कर लिया। घटना से शहर में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार पीड़ित डॉक्टर रवि वर्मा ने यह कदम उठाने से पहले एक भावुक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसे उन्होंने अपनी आपबीती बताई।
वीडियो में डॉक्टर बेहद हारे ओर टूटे हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर उन्होंने भरोसा किया, उन्हीं लोगों ने उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से इस कदर परेशान किया कि अब उनके पास जीने की कोई वजह नहीं बची।

डॉक्टर ने वीडियो में डॉ. हेमंत खज्जा और महेश काबरा पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि पहले उनकी गाड़ी गिरवी रखवाई गई और फिर लोन दिलाने के नाम पर कथित फर्जीवाड़ा कर उन्हें लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। बढ़ते कर्ज, बाउंस होती बैंक ईएमआई और कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण वह लगातार तनाव में थे।

घटना उस समय सामने आई जब एडवोकेट विकास व्यास को डॉक्टर का वीडियो संदेश व्हाट्सएप पर मिला। वीडियो देखते ही उन्होंने तत्काल सक्रियता दिखाई और बिना समय गंवाए डॉक्टर को अस्पताल पहुंचाया। समय रहते उपचार मिलने से उनकी जान बच गई। फिलहाल डॉक्टर का अस्पताल में इलाज जारी है।

सूत्रों के मुताबिक पीड़ित डॉक्टर ने इससे पहले भी संबंधित लोगों के खिलाफ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायतें दी थीं, लेकिन उन्हें किसी तरह की राहत नहीं मिली। लगातार बढ़ते तनाव और प्रताड़नाओ ने आखिरकार उन्हें इतना तोड़ दिया कि उन्होंने मौत को गले लगाने की कोशिश कर डाली।