भीलवाड़ा । सदर थाना पुलिस ओर डीएसटी ने इलेक्ट्राॅनिक उपकरणो सें ऑनलाइन गेम खेलने के लिये ग्राहको को उकसा कर ठगी करने वाले चार युवको को गिरफतार किया है । आरोपियों द्वारा बंधक बनाये गये दो युवको को डी.एस.टी एवं थाना सदर भीलवाडा की संयुक्त टीम ने रैस्क्यु कर बंधको से मुक्त कराया । आरोपियों के कब्जे सें 1 लैपटाॅप, 15 एन्ड्राॅयड मोबाईल्स, 2 किपेड मोबाईल, सिमकार्ड, बैंक खाता पासबुक, क्रेडिट कार्ड, चार्जर एवं वाईफाई राउटर इलेक्ट्राॅनिक डिवायस जप्त किए। दिनांक 12.05.2026 को डी.एस.टी प्रभारी कन्हैयालाल पुलिस निरीक्षक को मुखबीर से सुचना मिली कि थाना सदर के ग्राम कोदुकोटा सरहद पर स्थित भंवर फार्म हाउस में कुछ लोगो नें दो युवको को बंधक बना रखा है तथा उनके साथ मारपीट कर जबरन कम्प्युटर पर लोंगों को ऑनलाइन गैम खिलाकर पैसै ठगने का काम करवाया जा रहा है उक्त सुचना पर डी.एस.टी प्रभारी कन्हैयालाल पुलिस निरीक्षक द्वारा सर्च वारंट प्राप्त कर मय टीम तथा पुलिस थाना सदर भीलवाडा का जाप्ता घटनास्थल पहुंचा। जहाॅ मौके पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुयें,घटनास्थल थाना सदर के ग्राम कोदुकोटा सरहद स्थित भंवर फार्म हाउस में दबिश दी तो कमरे में कुछ युवक घेरा डालकर बैठै हुये थे जिनके बीच में लेपटाॅप एवं कीपेड/इन्ड्राईड मोबाईल रखे हुए थे । तथा प्रत्येक लडके के हाथों में मोबाईल फोन चलाते हुए नजर आये । जिनको जैसी स्थिति में है उसी स्थिति बैठे रहने की हिदायत दी जिन्हे निखील के बारे मे पुछा तो एक लडके ने अपना नाम निखिल पिता सहदेव चौधारी उम्र 23 साल निवासी घासिदास नगर जामुल थाना जामुल जिला दुर्ग राज्य छतीसगढ तथा दुसरें ने अपना नाम विशाल पिता विनोद अम्बेडकर उम्र 18 साल निवासी घासिदास नगर जामुल थाना जामुल जिला दुर्ग राज्य छतीसगढ होना बताया।ं जिन्होने पुछने में बताया कि इन लोगो ने हमे नौकरी देने के लिये बुलाया एवं अब जबरन बाहर नही निकलने देते है व लगातार निगरानी रख कर ऑनलाइन गेम का गैरकानुनी काम करवा रहे है एवं नही करने पर मारपीट करते है। मौके पर युवको के बीच पडे लैपटाॅप व मोबाईल्स को देखा गया तो उनमें गुगल क्राॅप में ऑनलाइन गेम की वैबसाईट पर काम चल रहा था, सभी के मोबाईलो में ऑनलाइन गेम से सम्बंधित विज्ञापन, फोटो, विडियो, बैंक एकाउंट ईत्यादि संदिग्ध वस्तु मिली। मौके पर कार्यवाही करते हुयें बंधक बनाये गये युवक निखिल तथा विशाल को मुक्त कराया तथा आरोपियों को गिरफतार कर कब्जे से कुल 1 लैपटाॅप, 15 एन्ड्राॅयड मोबाईल्स, 2 किपेड मोबाईल, सिमकार्ड, बैंक खाता पासबुक, क्रेडिट कार्ड, चार्जर एवं वाईफाई राउटर इलेक्ट्राॅनिक डिवायस को जप्त किये। जिनके विरूद्व मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।
टीम का गठन धमेन्द्र सिंह यादव भीलवाडा के द्वारा जिला स्तर पर अवैध साईबर ठगी के अपराधो की रोकथाम तथा ऑनलाइन जुआ सटटा की वारदातो पर अंकुश लगाने एवं वारदातो का खुलासा करने एवं वांछित अपराधियो की धरपकड के तहत निरन्तर चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं एएसपी पारसमल जैन एवं हरजीराम बुरडक आर.पी.एस वृर्ताधिकारी वृत सदर के निकटतम सुवरवीजन मे उक्त कार्यवाही कि गई।
इन्हें किया गिरफ्तार
01. अंकित पिता गुन्षीग्राण मुदलियार जाति तमिल उम्र 21 साल वार्ड नम्बर 15 निवासी भिलाई घासिदास नगर , फोजी नगर फस्र्ट ई भिलाई जामुल थाना जामुल जिला दुर्ग राज्य छतीसगढ
02. विकास पिता मोहनलाल जाति कसेरा उम्र 31 साल निवासी दिलीप मार्ग वार्ड नम्बर 14 सैलाना थाना सैलाना जिला रतलाम राज्य मध्यप्रदेष
03. रोषन पिता जरनेलसिह जाति सिख उम्र 29 साल निवासी भिलाई रामनगर मुक्तिधाम स्कुल थाना वैषालीनगर जिला दुर्ग राज्य छतीसगढ
04. टिकेन्द्र उर्फ सोनु चन्द्रसिंह जाति निसाद उम्र 18 साल निवासी घासिदास नगर जामुल थाना जामुल जिला दुर्ग राज्य छतीसगढ
