भीलवाड़ा । तस्वारिया बासा में सत्यवादी श्री वीर तेजाजी महाराज मंदिर प्रांगण में लीलन घोड़ी वह पेमल की मूर्तियों की स्थापना प्राण प्रतिष्ठा के साथ की गई । इस पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा और “एक शाम सत्यवादी वीर तेजाजी के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने उमड़कर भाग लिया। भजन सम्राट तुलसाराम भनगावा जोधपुर, लिखमाराम अमरपुरा ने तेजाजी महाराज के भजन प्रस्तुत किए। डांसर कल्पित चौधरी एवं मिस सिमरन ने अपने नृत्य की प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम आयोजन श्री वीर तेजाजी महाराज मेला एवं विकास समिति व समस्त ग्रामवासियो के सहयोग से किया गया है । कार्यक्रम के समापन पर महाआरती की गई व महाप्रसादी का आयोजन किया गया । जिसमें आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
