अनिल जांगिड़
स्मार्ट हलचल|राष्ट्रीय कैडेट कोर की 11 राज बटालियन एनसीसी यूनिट अजमेर के तत्वावधान में 4 मई से 13 मई 2026 तक राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल अजमेर में आयोजित CATC-I कैंप में श्री प्राज्ञ महाविद्यालय बिजयनगर के 22 कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कैंप का संचालन कैंप कमांडेंट कर्नल अजय दाधीच के निर्देशन में हुआ।
कैंप के दौरान कैडेट्स ने फायरिंग, ड्रिल, हथियारों की जानकारी एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। इन गतिविधियों के माध्यम से कैडेट्स ने एकता, अनुशासन, देशप्रेम, परोपकार एवं व्यक्तित्व निर्माण जैसी महत्वपूर्ण शिक्षाएं प्राप्त कीं।
कैंप में आयोजित सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक अर्जित किए, जिनमें 6 गोल्ड एवं 5 सिल्वर मेडल शामिल रहे।
गोल्ड मेडल प्राप्त करने वालों में काव्य पाठ प्रतियोगिता में रवि रावत, डिबेट में देवी सिंह, रिले रेस में दीपक, रवि, भरत एवं धनराज तथा बेस्ट टेक्निकल कार्य में रवि, दीपक एवं देवेंद्र शामिल रहे।
वहीं सिल्वर मेडल विजेताओं में 200 मीटर दौड़ में दीपक गुर्जर एवं लक्ष्मी बैरवा, रिले रेस में भूमिका, लक्ष्मी, रौनक एवं कृष्णा, टग ऑफ वार में शिवानी, भूमिका, लक्ष्मी एवं कृष्णा तथा डिबेट प्रतियोगिता में शंकर लाल वैष्णव शामिल रहे।
फायरिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कैडेट देवेंद्र गुर्जर एवं शंकर लाल वैष्णव का चयन आगामी भीलवाड़ा में आयोजित फायरिंग कैंप हेतु किया गया।
करीब 600 कैडेट्स के बीच श्री प्राज्ञ महाविद्यालय के कैडेट्स ने अनुशासन, प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपनी विशेष पहचान स्थापित करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। महाविद्यालय परिवार ने सभी कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
