कांग्रेस संगठन में नियुक्त प्रतिनिधि: मशकूर अहमद आसींद और महावीर प्रसाद गुलाबपुरा के नगर अध्यक्ष मनोनीत

आसीन्द (भीलवा). स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आसींद विधानसभा क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। रविवार को जारी आदेश के अनुसार, आसींद नगर अध्यक्ष सेवानिवृत्त शिक्षक मशकूर अहमद शेख को नियुक्त किया गया है, वहीं गुलाबपुरा नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी महावीर प्रसाद लड्ढा को दी गई है।

इन नियुक्तियों की घोषणा के बाद से ही क्षेत्र के कांग्रेस में हर्ष का माहौल है।

नव नियुक्त पदाधिकारी ने संगठन के प्रति निष्ठावान होकर कार्य कर क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का उच्च पदाधिकारी को आश्वस्त कराया l