ब्यावर की अविशी बल्दुआ ने रचा इतिहास: 95% अंकों के साथ बनीं कॉमर्स सिटी टॉपर

अनिल कुमार
जिला ब्यावर

 

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में ब्यावर की बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है। स्थानीय मंगल न्यूटन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अविशी बल्दुआ ने कॉमर्स संकाय में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ‘सिटी टॉपर’ बनने का गौरव हासिल किया है।

अकाउंटेंसी और बिजनेस स्टडीज में दिखाया दम
अविशी की प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अकाउंटेंसी और बिजनेस स्टडीज जैसे महत्वपूर्ण विषयों में 100 में से 99-99 अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय प्रशासन, बल्कि पूरे शहर में हर्ष की लहर है।

बेटियों ने पेश की सफलता की मिसाल
स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है, जिसमें अन्य छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया:

रिद्धिमा बंसल: 91.6%
हिमांशी कौशिक: 90.4%
वृंदा असनानी: 90.2%
लक्षिता सांवलानी: 89% (विज्ञान संकाय)

परिश्रम और अनुशासन का परिणाम
विद्यालय की प्राचार्या रेशल लिटिल एवं निदेशक यश मंगल ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का कठिन परिश्रम, नियमित अनुशासन और शिक्षकों का सटीक मार्गदर्शन ही इस शानदार सफलता का आधार बना है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।