अंधड से गिरे विद्युत के पोल 26 घण्टे तक जुरहरा क़स्बे की बिजली सप्लाई बाधित

रेखचन्द्र भारद्वाज

भीषण गर्मी में बिना बिजली के पानी की हुई किल्लत

जुरहरा, जिला डीग:स्मार्ट हलचल|बुधवार की देर शाम जुरहरा कस्बा सहित ग्रामीण अंचल में आए तेज अंधड से कई विद्युत पर पोल गिर गए जिससे जुरहरा फीडर से जुड़े कस्बा जुरहरा सहित कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। जो गुरुवार की रात्रि 9:00 बजे समाचार लिखे जाने तक चालू नहीं हो पाई। करीब 26 घण्टे तक बिजली सप्लाई नहीं आने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और भीषण गर्मी में आमजन को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। क़स्बे में हैंडपंपों पर पीने के पानी के लिए महिलाओं की भारी भीड़ बनी रही। बिजली कर्मचारी गुरुवार को पूरे दिन विद्युत पोलों व लाइन को दुरुस्त करने में लगे रहे लेकिन गुरुवार देर रात्रि समय करीब 9 बजे तक बिजली सप्लाई चालू नहीं हो पाई।