आम आदमी की जेब पर पेट्रोल डीजल की कीमतों ने बढ़ाया बोझ, भीलवाड़ा सहित देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रु से ज्यादा का इजाफा

भीलवाड़ा । मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच आम आदमी को  बड़ा झटका लगा है. आज यानी 15 मई को सुबह-सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गई हैं. तेल कंपनियों ने  पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है. आज देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3.00 से लेकर ₹3.60 प्रति लीटर तक का इजाफा देखा गया है.ऐसे में अगर आप  गाड़ी की टंकी फुल करवाने की सोच रहे हैं तो पहले जान ले आज आपके शहर में 1 लीटर पेट्रोल और डीजल का ताजा भाव क्या है। भीलवाड़ा में एक लीटर पेट्रोल की कीमत अब 108.15 हो गई है वही डीजल की बात करे तो डीजल के लिए अब आम जनता को 93.41 पैसे जेब से खर्च करने होंगे ।

आज पेट्रोल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद महानगरों और प्रमुख शहरों के नए दाम इस प्रकार हैं:

  • नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम में ₹3.00 की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद अब यहां एक लीटर पेट्रोल ₹97.77 में मिल रहा है.
  • कोलकाता में पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा हुआ है. ₹3.29 की बढ़त के साथ अब नया रेट ₹108.74 प्रति लीटर है.
  • मुंबई में पेट्रोल ₹3.10 महंगा होकर ₹106.64 प्रति लीटर पर पहुंच गया है.
  • चेन्नई में भी ₹3.10 का इजाफा हुआ है और अब कीमत ₹103.90 प्रति लीटर है.
  • बेंगलुरु में पेट्रोल के दाम में ₹3.21 की वृद्धि हुई है, अब यहां रेट ₹106.17 है.
  • दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल ₹98.04 (₹3.30 बढ़त) और गुरुग्राम में ₹98.29 (₹2.99 बढ़त) प्रति लीटर मिल रहा है.
  • भुवनेश्वर मे ₹3.60 की सबसे भारी बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल ₹104.57 प्रति लीटर हो गया है.
  • हैदराबाद में पेट्रोल की कीमतों में ₹3.39 का सबसे बड़ा उछाल आया है, जिसके बाद अब नया रेट ₹110.89 प्रति लीटर हो गया है.
  • केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल ₹3.20 महंगा हुआ है, अब यहाँ एक लीटर पेट्रोल की कीमत ₹110.58 पर पहुंच गई है.
  • बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल के दाम में ₹3.01 की बढ़ोतरी हुई है, यहाँ अब ताजा भाव ₹108.55 प्रति लीटर है.
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमतों में ₹2.97 का इजाफा हुआ है, जिसके बाद अब नया रेट ₹97.27 प्रति लीटर हो गया है.
  • राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल ₹2.94 की बढ़त के साथ अब ₹107.97 प्रति लीटर मिल रहा है.
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल ₹2.82 महंगा होकर अब ₹97.55 प्रति लीटर के स्तर पर बिक रहा है.
डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी, चेक करें ताजा रेट 

पेट्रोल के साथ-साथ डीजल की कीमतों में भी तेज उछाल आया है. ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई की लागत बढ़ने से आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

  • नई दिल्ली में डीजल ₹3.00 महंगा होकर अब ₹90.67 प्रति लीटर पर बिक रहा है.
  • मुंबई  में डीजल के दाम ₹3.11 बढ़कर  ₹93.14 प्रति लीटर  हो गया है.
  • कोलकात में डीजल के दाम ₹3.11 बढ़े हैं और नया रेट  ₹95.13 है.
  • चेन्नई: डीजल ₹3.08 की बढ़त के साथ ₹95.47 प्रति लीटर पहुंच गया है.
  • नोएडा में डीजल के दाम में ₹3.50 का बड़ा उछाल आया है, जिससे कीमत ₹91.31 प्रति लीटर हो गई है.
  • बेंगलुरु में डीजल ₹3.11 महंगा होकर ₹94.10 प्रति लीटर पर है.
  • भुवनेश्वर में डीजल में ₹3.56 की बढ़ोतरी हुई है, अब नया भाव ₹96.11 प्रति लीटर है.
  • हैदराबाद में डीजल की कीमतों में ₹3.26 का बड़ा उछाल आया है, जिसके बाद अब एक लीटर डीजल के लिए आपको ₹98.96 चुकाने होंगे.
  • तिरुवनंतपुरम में डीजल ₹3.09 महंगा हो गया है और अब  नया रेट ₹99.35 प्रति लीटर पर पहुंच गया है.
  • लखनऊ में डीजल के दाम में ₹2.96 की बढ़ोतरी हुई है,  अब ताजा भाव ₹90.82 प्रति लीटर है.
  •  पटना में डीजल ₹2.85 महंगा होकर अब ₹94.63 प्रति लीटर के स्तर पर बिक रहा है.
  • चंडीगढ़ में डीजल की कीमतों में ₹2.80 का इजाफा हुआ है, जिसके बाद अब नया रेट ₹85.25 प्रति लीटर हो गया है.
  •  जयपुर में डीजल ₹2.74 की बढ़त के साथ अब ₹93.23 प्रति लीटर मिल रहा है.
क्यों बढ़े पेट्रोल-डीजल दाम?

मिडिल ईस्ट संकट के कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है. इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी आई है, जिसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है.तेल कंपनियों ने काफी समय से