यातायात और वाहन पार्किंग समस्या से मिली निजात, आर के कॉलोनी सत्यम कॉम्प्लेक्स रोड से निगम ने हटाया अतिक्रमण

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा नगर निगम के अतिक्रमण जाब्ता द्वारा आर.के. कॉलोनी स्थित सत्यम कॉम्प्लेक्स रोड, फॉर्च्यून प्लाजा बिल्डिंग के सामने हो रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। मौके पर कुछ लोगों द्वारा सड़क पर हाथ-ठेले एवं अन्य सामान रखकर कब्जा किया जा रहा था, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था तथा वाहन पार्किंग की समस्या लगातार बढ़ती जा रही थी। इस संबंध में फैज़ान रजा खान पठान परिवादी द्वारा पिछले लगभग 2 वर्षों से संपर्क पोर्टल पर लगातार शिकायतें दर्ज करवाई जा रही थीं। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम भीलवाड़ा के आयुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण जाब्ता की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। साथ ही संबंधित अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।