भीषण सड़क हादसा, आरोपी ओर दो रेलवे पुलिसकर्मियों की मौत

भीलवाड़ा । मांडल थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह जबरदस्त सड़क हादसे में आरोपी सहित दो पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई । जानकारी के मुताबिक बाइक पर आरोपी को लेकर दो रेल्वे पुलिसकर्मी रायला से भीलवाड़ा की और जा रहे थे इसी दौरान जयपुर-उदयपुर 48 नेशनल हाईवे मांडल चौराहे के ओवर ब्रिज पर रायला से भीलवाड़ा जाते वक्त ट्रक ओर बाइक में जोरदार टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार दो रेल्वे पुलिसकर्मीयो की मौके पर ही मौत हो गई वही साथ में रेल्वे सामग्री की चोरी का आरोपी गंभीर घायल हो गया जिसे 108 एंबुलेंस पायलट प्रभु प्रजापत व मेल नर्स दीपक दाधीच ने मांडल उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर लेखराज बागड़ी उम्र 55 वर्षीय निवासी किशनगढ़ रेलवे पुलिस हेड कांस्टेबल एवं रविंद्र कुमार जाट उम्र 48 वर्षीय रेलवे पुलिस को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया वही रेल्वे सामग्री की चोरी का आरोपी छोटू भील उम्र 40 वर्षीय गंभीर घायल को जिला चिकित्सालय महात्मा गांधी में रेफर किया गया जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया , मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया । एडिशनल एसपी नरेश शर्मा रेल्वे पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू की ।