बूंदी- स्मार्ट हलचल|शहर वार्ड नंबर 58 में कुदालों की गली में गिरा विधुत पोल, विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते स्थानीय निवासीयों की सूचना के बाद भी अभी तक ठीक नहीं किया गया, इससे ऐसा लगता है शायद विद्युत विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। स्थानीय निवासीयों का कहना है कि सूचना देने के बाद अधिकारियों ने कहा कि बिजली चालू है या नहीं हमने कहा बिजली तो चालू है, लेकिन पोल गिर गया तो कभी भी कोई बडा हादसा हो सकता है। लेकिन हमारी बात को विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा नहीं सुना गया। और 2 दिन पूर्व टूटा पोल अभी तक ठीक नहीं किया।
पोल अभी भी सामने के मकान पर टिका हुआ है जो कभी भी जानवरों व बंदरों के उत्पात से निचे गिर सकता है ओर बडा हादसा हो सकता है इससे किसी की जॉन भी जा सकती हैं। लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी कुंभकरण की नींद सो रहे हैं।
जिला प्रशासन को कार्यवाही करते हुए पोल को शीघ्र ही सही करवाने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर ,किसी हादसे को रोकना चाहिए।
बूंदी- पोल टूटने की सूचना सहायक अभियंता बिजली विभाग दी। लेकिन सूचना देने के बाद भी साइड पर बिजली विभाग का कोई कर्मचारी अभी तक नहीं पहुंचा है । शायद विभाग किसी हादसे का इंतजार कर रहा है।
स्थानीय निवासीयों ने बताया कि पोल पर बदंरो के लडने से पोल नीचे से टूट कर सामने वाले मकान पर जा गिरा,अगर पोल नीचे गिरता तो शायद कोई बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन पल के टूटकर सामने के मकान पर टिक जाने के कारण कोई हादसा नहीं हुआ और मोहल्ले की विधुत सप्लाई भी बाधित रही हुई। लेकिन बिजली विभाग द्वारा अभी तक साइट पर किसी कर्मचारी को नहीं पहुंचाने के कारण स्थानीय निवासीयों में भय का माहोल बना हुआ है।
संबंधित अधिकारियों को चाहिए कि समय रहते पोल को सही करे ताकि किसी होने वाले हादसे से स्थानीय निवासीयों को बचाया जा सके।
