गौशाला समिति में नई कार्यकारिणी का गठन, ड़ी के सोनी बने अध्यक्ष

जाफ़र लोहानी

स्मार्ट हलचल|नवलपुरा स्थित श्री श्याम भूतनाथ गौशाला सेवा समिति में आयोजित आम सभा में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।बैठक में धर्मेंद्र कुमार बैराडिया उर्फ डीके सोनी को अध्यक्ष, राधेश्याम मिश्रा को कोषाध्यक्ष एवं बनवारी लाल यादव को सचिव पद पर यथावत रखा गया।कार्यक्रम श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर प्रहलाद दास जी महाराज एवं श्री सेवकदास जी महाराज भूतेश्वर धाम आश्रम के सानिध्य में संपन्न हुआ।इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए गौशाला के विकास एवं सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई।

सभा में गौशाला कर्मठ गौ प्रेमिका गुंजन राठौर महामंत्री अमरचंद, नौरंगा, सचिव बनवारीलाल यादव, महावीर बाडीगर, मिश्रवास गौशाला अध्यक्ष जगदीश सोनी सुरेश, रामजीलाल, श्याम बिछवालिया, सुल्तान, सीताराम, मेरी गोल्ड होटल के बनवारीलाल, राजेंद्र यादव, नरसी, कालूराम, हरदेव प्रकाश सम्पूर्णानंद अशोक गुर्जर हिमांशु, मुरारी, अशोक जी सैनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।