शिव लाल जांगिड़
लाडपुरा।स्मार्ट हलचल|कस्बे के प्रसिद्ध श्री बाणमाता शक्तिपीठ पर शनि अमावस्या के पावन अवसर पर मंदिर का दानपात्र खोला गया। दानपात्र से कुल 5 लाख 98 हजार 24 रुपये की सहयोग/भेंट राशि प्राप्त हुई है।
विकास कार्यों पर हुई चर्चा
जानकारी के अनुसार, श्री बाणमाता शक्तिपीठ प्रबंध एवं विकास संस्थान की एक महत्वपूर्ण बैठक संस्थान के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में शक्तिपीठ परिसर में होने वाले विभिन्न नवनिर्माण कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और विकास कार्यों की आगामी रूपरेखा तैयार की गई। इसी बैठक के दौरान मंदिर प्रबंध समिति और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में दानपात्र खोलकर राशि की गिनती की गई।
बैठक में ये रहे उपस्थित:
इस अवसर पर विकास संस्थान के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष लादू लाल गुर्जर, कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल धाकड़ और महामंत्री अमित कुमार जोशी सहित मुकेश कुमार धाकड़, श्यामलाल धाकड़, धन्नालाल कुमावत, अशोक कुमार जीनगर व अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
