स्मार्ट हलचल|मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी करौली और स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल ब्लॉक करौली के संरक्षक सर्वेश कुमार गुप्ता जी ने बताया कि मॉडल स्कूल करौली के स्टाफ नें 1लाख रूपये के सहयोग से 3 तीन वाटर कूलर विद्यालय के लिये भेंट किये जिससे विद्यार्थी ठंडा पानी पी सके।मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मॉडल स्कूल करौली के स्टाफ ने अनुकरणीय पहल की है।जिससे विद्यार्थीयों को ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा।आज मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने स्वयं वाटर कूलरों का फीता काटकर उद्घाटन किया।गौरतलब है कि सर्वेश कुमार गुप्ता ने स्वयं मिट्टी के मटके और सप्ताह में एक टेंकर पानी मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों को उपलब्ध करा रहे।इस अवसर पर मॉडल स्कूल करौली प्रधानाचार्य गोविंद सहाय प्रजापत,राजेश कुमार मीना,मुकेश कुमार मीना,सोनपाल जाटव,सतीश चन्द्र शर्मा,आंचल उपाध्याय,मीरा कुमारी मीना,सादूलाल,दिनेश राघव, हंसराम मीना,संतोष गुप्ता,सोहनलाल,लक्ष्मीकांत, पीयूष शर्मा, शशंकुतला मीना,सुरेन्द्र,दिनेश चंद गुप्ता आदी उपस्थित रहे।
