केलझर में रात्रि चौपाल में विधायक आक्या ने की शिरकत, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|प्रदेश में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाये जा रहे कृषक, पशुपालको एवं ग्रामीण क्षैत्रो से संबंधित योजनाओ के एलईडी वेन के माध्यम से प्रचार प्रसार हेतु ग्राम रथ के सायंकाल ग्राम केलझर में आगमन पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य में रात्री चौपाल का आयोजन किया गया।
रात्री चौपाल में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणो की समस्याओ का मोके पर ही निराकरण करते हुए विधायक आक्या ने कहा की भाजपा नेतृत्व वाली भजनलाल शर्मा सरकार ने महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगारन्मुख कार्यक्रम, गरीब और जरूरतमंद वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया है। सड़क, बिजली, पानी और शहरी-ग्रामीण आधारभुत ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे प्रदेश के समग्र विकास को गति मिली है। समूचे विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे है। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणो के मध्य जनसुनवाई करते हुए विधायक आक्या द्वारा मोके पर ही अनेक समस्याओ का निराकरण किया गया।
उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल ने बताया की ग्राम रथ के माध्यम से कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, उद्योग, उर्जा, राजस्व, पंचायतीराज और ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की मोबाईल एलईडी वेन के माध्यम से तथा साहित्य व प्रचार प्रसार सामग्री उपलब्ध करा जानकारी दी जा रही है। ग्राम रथ के माध्यम से बड़ी संख्या में ग्राम केलझर के ग्रामीणो ने राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।