अनावश्यक ईंधन खर्च ना करे, कम दूरी के लिए साईकिल का उपयोग करे: आक्या।
ओम जैन
शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|ईरान, इजराइल व अमेरिका के मध्य युद्ध से उत्पन्न वैश्विक तनाव के बीच विदेशी मुद्रा और ईंधन बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियो से सार्वजनिक परिवहन के साधन अपनाने व आर्थिक स्थिरता के लिए व्यक्तिगत स्तर पर समझदारी बरतने का आग्रह किया गया है।
प्रधानमंत्री का संदेश आमजन तक पहुचाने के उद्देश्य से विधायक चंद्रभान सिंह आक्या रविवार सुबह साईकिल पर शहर की सड़को पर निकले। इस दौरान उन्होने आमजन से भी अनावश्यक ईंधन खर्च नहीं करने, कम दूरी के लिए साईकिल का उपयोग करने, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील की। विधायक आक्या के इस संदेश को शहरवासियो की सराहना मिली।
