एरिया डोमिनेशन के तहत 2 गिरफ्तार

बानसूर। स्मार्ट हलचल|स्थानीय थाना पुलिस नें एरिया डोमिनेशन अभियान कें तहत कार्रवाई करते हुए दों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। थाना प्रभारी राजेश कुमार नें बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर थाना क्षेत्र में चलाए गए दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस की अलग अलग टीमों ने अलग-अलग क्षेत्र में एक साथ कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर दबिश देकर दों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।