रणवीर सिंह चौहान
भवानी मंडी
स्मार्ट हलचल /भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अन्तर्गत झालावाड़ जिले के पदाधिकारियों का 2 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा की अध्यक्षता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहौर के मुख्य अतिथि में आज भवानी मंडी में शुभारंभ हुआ, उद्घाटन सत्र में स्थानीय विधायक कालूराम मेघवाल पूर्व विधायक नरेंद्र नगर , मान सिंह चौहान , कन्हैयालाल पाटीदार, जिला महामंत्री दिनेश अग्रवाल, वर्ग संयोजक जिला महामंत्री हेमंत सिंह सोजपुर उपस्थित रहे , वर्ग की जानकारी देते हुए भवानी मंडी नगर मंडल के अध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि
वर्ग के प्रथम सत्र में कार्यपद्धति विषय पर बोलते हुवे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्यवक्ता छगन माहुर ने कहा की बूथ से लेकर टोली एवं राष्ट्रीय स्तरीय बैठकें हमारे कार्य में सबसे महत्वपूर्ण है, आज के संचार क्रांति के युग में वर्चुअल बैठक का भी अपना महत्व है, वैधानिक एवं संगठनात्मक इकाई हमारी कार्यसमिति होती है, कार्यशालाऐं कार्यकर्ता को सक्रिय बनाने के लिए आयोजित होती है, प्रवास, प्रशिक्षण, कार्यालय, कार्यक्रम, आन्दोलन हमारी कार्यपद्धति की विशेषता है, हम सभी को कार्यकर्ता विकास, संभाल, विचार निष्ठा, समर्पण व परिवार भाव, सामुहिक निर्णय, समन्वय, संवाद, सम्पर्क प्रमाणिकता एवं महिला कार्यकर्ताओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ हम सभी को संगठन को आगे बढ़ाना है
द्वितीय सत्र में भाजपा का इतिहास विकास विषय पर राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजनीति में भारतीय चिन्तन के आधार पर सकारात्मक विकल्प देने के लिए डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में 21 अक्टूबर 1951 को जनसंघ की स्थापना हुई, 1952 में दीपक चुनाव चिन्ह पर हमने पहला चुनाव लड़ा 3 सांसदों की विजय के साथ 3.06 प्रतिशत मत प्राप्त कर हमें राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रुप में मान्यता मिली, कश्मीर आन्दोलन से लेकर गोवा मुक्ति आंदोलन, तिब्बत मुक्ति आंदोलन, शिमला समझौते के विरुद्ध प्रदर्शन, आपातकाल के विरुद्ध आंदोलन, वैचारिक संकल्पों के साथ हम आगे बढ़ते रहे, राजस्थान में पहली महिला मुख्यमंत्री बनाने का सोभाग्य वसुंधरा राजे के रुप में हमें मिला , आपातकाल से संघर्ष में जनसंघ का भाजपा में विलय हुआ 2 सांसदों से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का दर्जा आज हमारा है, गरीब कल्याण का कार्य आज हमारी सरकारें कर रहीं है
तृतीय सत्र में कोटा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकुट नागर ने कार्यकर्ता का विकास, संभाल और दायित्वबोध पर बोलते हुवे कहा की कार्यकर्ता संभाल मनोवैज्ञानिक विषय है , मित्रवत व स्नेहपूर्ण व्यवहार,आत्मिक संबंधों के आधार पर संगठन में पारिवारिक भाव विकसित करना हमारे कार्य की प्राथमिकता है हमारे कार्यकर्ता को अपने व्यवहार से नए लोगों की पार्टी में जोड़ना यह हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए
चतुर्थ सत्र में बूंदी जिले के संगठन से प्रभारी गौरव शर्मा ने सिद्धांत का स्थान एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारधारा आधारित राजनीतिक दल है, राष्ट्र प्रथम की अवधारणा से प्रेरित हमारी पार्टी का अधिष्ठान सिद्धांतों में है कि किसी जाति अथवा मजहब में , राष्ट्र प्रथम, पार्टी दुसरे एवं स्वयं तिहरे नम्बर की भावना से हम अनुप्रमाणित है, पंच निष्ठाओं को लेकर हम समाज जीवन में काम करते हैं
पंचम सत्र में प्रशिक्षण के प्रभारी राजेन्द्र नागर अंताणा ने कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर बोलते हुवे कहा क्यों कार्य विस्तार ही संगठन की मजबूती है, विचार चरित्र और अनुशासन के साथ हमें संगठन कार्य को संपूर्ण समाज के साथ एकात्मक करना है, अन्तिम सत्र में शिवांगी सिकरवार ने सोशल मीडिया विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का महत्व आज के इंदौर में बहुत ज्यादा है, हमे सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक रूप से संगठन को प्रभावी बनाने के लिए करना चाहिए, नागरिकों से संवाद को भी हमें इसमें व्यापक दृष्टि से रखना चाहिए सकारात्मक और नियमित संदेशों के माध्यम से जनसंपर्क को मजबूत करना चाहिए स्थानीय मुद्दों से जुड़ी सामग्री के माध्यम से नए मतदाताओं को जोड़ना चाहिए
प्रशिक्षण वर्ग की विस्तृत जानकारी देते हुए जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक हेमंत सिंह ने कहा कि दो दिवसीय आवासीय वर्ग में जिले के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि भाग ले रहे हैं
प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन से पहले प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया जिसमें जनसंघ से लेकर आज तक की भारतीय जनता पार्टी की यात्रा का चित्र में प्रदर्शन किया गया है।
