सूरौठ। स्मार्ट हलचल|यहां बंजारों के नंगला में बीती रात्रि को चोर पट्टियां हटाकर दो पटोल पोस घरों में घुस गए तथा नकदी व जेवरात चुरा ले गए। सोमवार को सुबह चोरी का पता लगने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चोरी की वारदात का मुआयना किया। बंजारों के नंगला निवासी विक्रम बंजारा ने बताया कि बीती रात्रि को वह अपने परिजनों के साथ पटोलपोस घर के बाहर सो रहा था। रात्रि को चोर पट्टियां हटाकर घर में घुस गए तथा संदूक मे रखी करीब पांच हजार की नकदी एवं सोने चांदी की जेवरातों को पार कर ले गए। इसी तरह चोरों ने विक्रम बंजारा के भाई रतन सिंह बंजारा के घर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रतन बंजारा के घर में भी चोर पट्टियां उठाकर घुस गए तथा करीब दश हजार रुपए की नगदी व सोने चांदी के आभूषणों को चुरा ले गए। सोमवार को तड़के 4 बजे के करीब विक्रम बंजारा का पुत्र सुनील बंजारा जब दौड़ लगाने के लिए जगा तो चोरी की वारदात का पता चला।
