टोंक एसीबी में ऋषिकेश मीणा ने संभाला एएसपी का पदभार-भ्रष्टाचार पर रहेगी जीरो टॉलरेंस नीति

आमजन से अपील-रिश्वत मांगने वालों की तुरंत करें शिकायत,सत्यापन के बाद होगी सख्त कार्रवाई

शिवराज बारवाल मीना
टोंक ।स्मार्ट हलचल|भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) टोंक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पद पर ऋषिकेश मीणा ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि राज्य सरकार एवं एसीबी मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी विभाग का अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है अथवा किसी प्रकार का दबाव बनाता है, तो उसकी सूचना तुरंत एसीबी टोंक को दी जाए। शिकायत मिलने पर एसीबी टीम द्वारा सत्यापन कर त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एएसपी ऋषिकेश मीणा ने आमजन को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा तथा पारदर्शी और निष्पक्ष व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद जिले में भ्रष्टाचार के मामलों पर प्रभावी निगरानी और कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।