‘बीजेपी जॉइन नहीं की, इसलिए अरेस्ट किया,आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीपक सिंगला को दिल्ली और गोवा में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीपक सिंगला को दिल्ली और गोवा में छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई के दौरान कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए, जिसके बाद गिरफ्तारी की गई। सिंगला 2024 विधानसभा चुनाव में दिल्ली के विश्वास नगर सीट से आप के उम्मीदवार रह चुके हैं।

ईडी इससे पहले 2024 में भी दीपक सिंगला के ठिकानों पर छापा मार चुकी है। एजेंसी का दावा है कि यह मामला बैंक लोन फ्रॉड और उससे जुड़े धन शोधन नेटवर्क से संबंधित है। फिलहाल ईडी सिंगला से पूछताछ कर रही है और वित्तीय लेनदेन की जांच जारी है।

दीपक सिंगला की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की राजनीति में नया टकराव शुरू हो गया है। आप इसे केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का मामला बता रही है, जबकि बीजेपी नेताओं का कहना है कि जांच एजेंसियां सबूतों के आधार पर कार्रवाई कर रही हैं। आने वाले दिनों में यह मामला राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तर पर और गरमा सकता है।