जे पी शर्मा
बनेड़ा – उपखण्ड सर्किल में जगह जगह पर चरागाह भुमि पर धडल्ले से हो रहे अवैध खनन कार्य चरागाह भुमि बर्बाद हो रही है। वही अवैध खनन के कारण चरागाह भुमि पर लगे पेड पौधे भी अवैध खनन की भेट चढ रहे हैं। मगर फिर भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
उपखण्ड सर्किल के सरदारनगर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित सोमनाथ गोशाला के संचालक रामपाल कुमावत ने बताया कि हमारे गांव के पास स्थित चरागाह भुमि से ट्रेक्टरौ और जेसीबी की मदद से अवैध रूप मिट्टी और बजरी खनन करके आसपास के गावो मे पहुचाई जा रही है। इस बाबत प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी दिन हो या रात अवैध रूप खनन कार्य जोरों से जारी है। अवैध खनन के कारण जहा सरकार को राजस्व से वंचित रहना पड़ रहा है। वही अवैध खनन के कारण चरागाह भुमि मे बडे बडे गड्ढे पड चुके। मशीनों द्वारा खनन से पेड पौधे भी खनन की भेट चढ रहे हैं। साथ ही अवैध खनन के चलते पर्यावरण पर विपरीत असर पड़ रहा है। अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा कई प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी ना ही तो पंचायत राज विभाग ना ही राजस्व विभाग द्वारा अवैध खनन को रूकवाने की और ध्यान दे रहे। प्रशासन की अनदेखी के कारण अवैध खनन करने वालो के होसले बुलंद हो रहे हैं।
