मानसिंहका टाइगर फोर्स के जिलाध्यक्ष नियुक्त

भीलवाड़ा/राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एवं अत्याचार विरोधी टाइगर संस्थान (टाइगर फोर्स) के भीलवाड़ा इकाई के अध्यक्ष पद पर प्रमुख समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद, ट्रस्टी चेतन मानसिंहका को मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एवं अत्याचार विरोधी टाइगर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एल मीणा ने टाइगर फोर्स के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पेश चौधरी की अनुशंसा पर यह नियुक्ति दी गई। मानसिंह का जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर रहते हुए कई सामाजिक सरोकार के कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं।