प्रदीप शर्मा नवग्रह शनि देव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोनीत

रणवीर सिंह चौहान

भवानी मंडी। स्मार्ट हलचल /नवग्रह शनि देव मंदिर ट्रस्ट की एक बैठक संपन्न हुई बैठक में प्रदीप शर्मा को ट्रस्ट का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। आज नवग्रह शनि देव मंदिर ट्रस्ट की एक मीटिंग का आयोजन शनिदेव मंदिर परिसर में किया गया जिसमें वर्ष भर के आय व्यय का ब्यौराअध्यक्ष श्री हरिराम पारेता द्वारा प्रस्तुत किया गया साथ ही स्वैच्छिक अध्यक्ष पद से निवृत्ति के लिए भी निवेदन किया।
इसके उपरांत नरेश माधवनी ने अध्यक्ष पद के लिए नाम आमंत्रित किया तथा सर्वसम्मति से प्रदीप शर्मा को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया
यह कार्यकाल 2 वर्ष का रहेगा
बैठक में आगामी समय में मंदिर मैं आने वाले श्रद्धालुओं के लिए और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए विचार किया गया साथ ही यह निर्णय लिया गया कि प्रति माह एक बैठक आयोजित कर सभी कार्यों की समीक्षा की जाएगी इस बैठक में हरिराम पारेता .प्रदीप शर्मा .नरेश माधवनी. राजू तिवारी .मुकेश कारपेंटर .प्रवीण गुप्ता. सुमित लड्डा. प्रताप सिंह झाला .ठेकेदार दुर्गा शंकर यादव महेश झवर .राजेश नाहर राकेश मकवाना के प्रतिनिधि और रामविलास शर्मा उपस्थित रहे