Homeभीलवाड़ाभाजपा लोकसभा चुनाव के क्लस्टर बैठक आज पुष्कर के रिसॉट में

भाजपा लोकसभा चुनाव के क्लस्टर बैठक आज पुष्कर के रिसॉट में

भाजपा लोकसभा चुनाव के क्लस्टर बैठक आज पुष्कर के रिसॉट में

बैठक मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी लेंगे लोकसभा प्रबंधन समिति की बैठक

अजमेर, नागौर, राजसमंद के लोकसभा प्रबंधन और क्लस्टर कार्यकर्ताओं का करेंगे मार्गदर्शन

(हरिप्रसाद शर्मा)
पुष्कर/अजमेर/ स्मार्ट हलचल/लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति और लोकसभा का कलास्टर की बैठक बुधवार को बुढ़ा पुष्कर के एक रिसोर्ट में शाम 5 बजे आयोजित होगी।
भाजपा देहात अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा ने बताया कि अब की बार 400 पर के बिगुल के साथ भाजपा अजमेर, नागौर,राजसमंद लोकसभा के चुनाव के प्रबंधन और लोकसभा से जुड़े कलस्टर कार्यकर्ताओ की बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिलेगा।

यह जानकारी देते हुए भाजपा के ज़िला मीडिया प्रभारी नेहरू पंडित ने देते हुए बताया कि बैठक शाम 5 बजे आयोजित होगी। जिसमें
बैठक ने अजमेर ,नागौर, राजसमंद के चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य और क्लस्टर के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। बैठक 2 सत्रों में होगी एक सत्र में लोकसभा के क्लस्टर की और दूसरे में लोकसभा की प्रबंधन समिति की बैठक होगी।जिसमे अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

बैठक की तैयारियों को लेकर मंगलवार भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल,लोकसभा संयोजक ,मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ,देहात जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा,, अजमेर शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, भाजपा शहर प्रभारी वीरमदेव सिंह , जिला प्रभारी राकेश पाठक,पुष्कर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक सहित पदाधिकारियों कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES