(बद्री लाल माली)
गुरला |स्मार्ट हलचल|राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एवं अत्याचार विरोधी टाइगर संस्थान (टाइगर फोर्स) के भीलवाड़ा इकाई के अध्यक्ष पद पर प्रमुख समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद, ट्रस्टी चेतन मानसिंहका को मनोनीत किया गया है।
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एवं अत्याचार विरोधी टाइगर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एल मीणा ने टाइगर फोर्स के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पेश चौधरी की अनुशंसा पर यह नियुक्ति दी गई। मानसिंह का जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर रहते हुए कई सामाजिक सरोकार के कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं।
मानसिंहका का कार्यकाल (2026 से 2028 तक) तीन वर्ष रहेगा तथा जिला कार्यकारिणी का गठन भी शीघ्र ही किया जायेगा।
टाइगर फोर्स के नवनियुक्त अध्यक्ष चेतन मानसिंहका ने कहा कि टाइगर फोर्स संस्थान के जन अभियान के माध्यम से आम जन को हिंसा का प्रतिकार करने के लिए शिक्षित व प्रशिक्षित किया जायेगा ताकि समाज में शांति व सुरक्षा के भावों का विकास हो सके।
