विधायक आक्या की अनुशंसा पर डीएमएफटी फंड से मिली स्वीकृति
चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल. चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की अनुशंसा पर ग्राम सेमलपुरा में मोड का बालाजी मंदिर से गांव की ओर गौरवपथ तक 700 मीटर लंबी सीसी सड़क निर्माण के लिए डीएमएफटी फंड से 45 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की गई थी। मंगलवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया।
जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रामेश्वरलाल धाकड़ ने बताया कि सड़क के अभाव में ग्रामीणों को लंबे समय से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में ग्रामीणों ने विधायक आक्या से मुलाकात कर सड़क निर्माण की मांग रखी थी, जिस पर उन्होंने शीघ्र सीसी सड़क बनवाने का आश्वासन दिया था।
उन्होंने बताया कि स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी तथा गांव का संपर्क मार्ग और अधिक सुगम हो सकेगा।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम शर्मा, कन्हैयालाल धाकड़, श्यामलाल बैरागी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
