नीट पेपर लीक के विरोध में 21 मई को जयपुर में राज्यव्यापी धरना

रामेश्वर बैरवा के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ से कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे शामिल

चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल. नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 21 मई को जयपुर स्थित पीसीसी कार्यालय में आयोजित राज्यव्यापी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में चित्तौड़गढ़ से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के दिशा-निर्देश एवं पीसीसी एससी विभाग अध्यक्ष ममता भूपेश के निर्देशों पर आयोजित इस धरना प्रदर्शन में चित्तौड़गढ़ से कांग्रेस पीसीसी सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामेश्वर बैरवा के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जयपुर पहुंचेंगे।

जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल बैरवा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं एससी विभाग अध्यक्ष ममता भूपेश सदैव युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए संघर्षरत रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक प्रकरण से देशभर के लाखों विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों की भावनाएं आहत हुई हैं। यह घटना शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है तथा युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।

इसी के तहत चित्तौड़गढ़ से भी बड़ी संख्या में कांग्रेसजन धरना प्रदर्शन में भाग लेकर विरोध दर्ज कराएंगे।


© SMART HALCHAL NEWS