समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ।स्मार्ट हलचल|परहित सरिस धर्म नहि भाई। परपीड़ा नहि सम अधमाई की युक्ति को चरितार्थ करती हुई ममता की पर्याय बन चुकी नर सेवा नारायण सेवा के लिए संकल्पित गरीबों असहायों बुजुर्गो महिलाओं छात्रों खिलाडियों एवं दिव्यांगों की सेवा के प्रति समर्पित ममता चैरिटेबल ट्रस्ट समाज में सेवा सहायता शांति सद्भाव समरसता एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार कर सशक्त राष्ट्र की स्थापना हेतु विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी ज्येष्ठ माह के पांचवे मंगलवार दिनांक 19/05/2026 को प्रातः 10 बजे से रात्रि 12 बजे तक 17वा विशाल भण्डारा एवं आध्यात्मिक चेतना समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ भजन संध्या, भक्तिमय झाकियां, भव्य आरती के साथ-साथ समाज को अभिप्रेरित एवं विभिन्न क्षेत्रों में सेवा के लिए अपना योगदान कर रहे लोकप्रिय एवं महान विभूतियों को सम्मानित भी किया गया।
प्रत्येक वर्ष की भाति प्रातः नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक सुन्दरकाण्ड पाठ तथा हनुमान जी की आरती के साथ भण्डारे का शुभारम्भ किया गया। भण्डारे का उद्घाटन करते हुए हनुमान मंदिर नैमिषारण्य धाम के पीठाधीश्वर पवन महाराज ने कहा कि सेवा सहायता समर्पण त्याग एवं सहयोग के साथ-साथ भण्डारे एवं आध्यात्मिक चेतना समागम का कार्यक्रम ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के बहुमुखी उद्देश्यों एवं सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र की सशक्तता के प्रति संकल्प को स्थापित करती है। उद्घाटन सत्र के अवसर पर चीफ ट्रस्टी, भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र एवं लोकप्रिय वरिष्ठ समाजसेवक राजीव मिश्र ने कहा कि ममता चैरिटेबल ट्रस्ट समाज के वंचितो एवं जरूरतमंदो की सेवा के लिए 24X7 कृत संकल्प है। आज बजरंगबली की कृपा से रात्रि 12 बजे तक भण्डारे के साथ-साथ भक्ति के विभिन्न आयामों का रसपान करने का अवसर प्राप्त होगा। सभी भक्तजनो का बहुत बहुत स्वागत है।
इस 17वें विशाल भण्डारे में प्रसाद वितरण के अतिरिक्त भक्तजनो के लिए भजनसंध्या, भक्तिमय झांकियां, संगीतमय प्रस्तुतियां, लोकप्रिय एवं महानविभूतियो का सम्मान एवं भक्तिमय नृत्य का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। लोकप्रिय गायको एवं उनकी पूरी टीम ने अपनी प्रस्तुतियों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। आज के इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, सहकारिता मंत्री जे0पी0एस0 राठौर, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मत्री दिनेश प्रताप सिंह जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद ददन मिश्रा, भाजपा विधायक श्रीकांत कटियार, पूर्व सांसद उपेन्द्र रावत, विधायक योगेश वर्मा, अभय सिंह वरिष्ठ नेता रमेश तूफानी, उच्च न्यायालय के वरिष्ठ पूर्व न्यायधीश रंगनाथ पाण्डेय, आर0एस0एस0 के अखिल भारतीय पदाधिकारी ललित श्रीवास्तव, प्रशांत भाटिया लखनऊ महानगर की महापौर सुषमा खर्कवाल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, लखनऊ के वरिष्ठ चिकित्सक, जनप्रतिनिधि सहित कई अन्य मंत्रीगण संगठन के पदाधिकारीगण माननीय सांसदगण, विधायकगण के अतिरिक्त भारी संख्या में विद्वान अधिवक्तागण शिक्षकगण, कार्यकर्तागण, सहयोगी अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित लाखों की संख्या में भक्तजनों ने प्रसाद गृहण एवं भक्ति का रसपान किया बंगाल की प्रसिद्ध झालमुडी का स्टाॅल भक्तगणों के लिए विशिष्ट आकर्षण का केन्द्र रहा।।
