पुलिस ने महज चार दिन में आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का किया खुलासा
शिवराज बारवाल मीना
टोंक/पीपलू। स्मार्ट हलचल|अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए राजस्थान पुलिस की पीपलू थाना पुलिस ने बनास नदी स्थित गहलोद पुलिया के पास हुई 7 हजार रुपये की छीना-छपटी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई राशि में से 1 हजार रुपये बरामद किए हैं। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव एवं वृत्ताधिकारी पीपलू रामअवतार चौधरी के निकटतम सुपरविजन में थाना प्रभारी राजकुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार 16 मई को परिवादी मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद ताहिर निवासी टोंक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि गहलोद पुलिया बनास नदी के पास दो नकाबपोश युवकों ने मारपीट कर तथा चाकू दिखाकर उससे 7 हजार रुपये छीन लिए थे।मामले में थाना पीपलू में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी रामराज उर्फ रामू पुत्र शंकर लाल (18) निवासी ककराज खुर्द थाना बरौनी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी सुनसान स्थानों पर अकेले व्यक्तियों को निशाना बनाकर डरा-धमकाकर छीना-छपटी की वारदातों को अंजाम देते थे।
