Wednesday, May 20, 2026

नीट पेपर लीक के विरोध में 21 मई को जयपुर में राज्यव्यापी धरना

एडवोकेट राकेश घारू के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ से कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे शामिल

चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल. नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 21 मई को जयपुर स्थित पीसीसी कार्यालय में आयोजित राज्यव्यापी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में चित्तौड़गढ़ से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के दिशा-निर्देश एवं पीसीसी एससी विभाग अध्यक्ष ममता भूपेश के निर्देशों पर आयोजित इस धरना प्रदर्शन में चित्तौड़गढ़ से जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट राके