मंगरोप@मुकेश खटीक।गायत्री शक्तिपीठ हमीरगढ़ के तत्वावधान में वेदमूर्ति पं.श्रीराम शर्मा(आचार्य) की धर्मपत्नी भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी एवं अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मंगरोप कस्बे में तीन दिवसीय पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ,संस्कार एवं प्रज्ञापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।यह आयोजन बनास नदी के किनारे स्थित सांवरिया सेठ मेवाड़ धाम पर होगा।आयोजकों ने बताया कि कल शाम 5 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।इसके बाद प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक कथा एवं सत्संग का आयोजन होगा।शुक्रवार को प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार संपन्न होंगे।वहीं दोपहर 4 बजे कार्यकर्ता गोष्ठी तथा रात्रि में दीप यज्ञ एवं कथा आयोजित की जाएगी।शनिवार को प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति,संस्कार एवं विदाई समारोह होगा।आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कलश यात्रा एवं यज्ञ में पुरुषों से धोती-पगड़ी तथा महिलाओं से पीले वस्त्र पहनकर शामिल होने का अनुरोध किया है।कार्यक्रम के दौरान पुंसवन(गर्भ संस्कार),गोद भराई,नामकरण,अन्नप्राशन, मुंडन, विद्यारंभ, दीक्षा,यज्ञोपवी,जन्मदिवस एवं विवाह दिवस सहित विभिन्न संस्कार निःशुल्क कराए जाएंगे।इसके लिए इच्छुक लोगों से पूर्व पंजीकरण कराने की अपील की गई है।
