बलात्कार के मामले में फरार 11 हजार के इनामी को महिला थाना पुलिस ने पकड़ा
अरोपी की धरपकड़ में थानाधिकारी आशमीन खान की रही विशेष भूमिका
बून्दी।स्मार्ट हलचल/महिला थाना पुलिस ने बलात्कार के मामले में पिछले 5 माह से फरार चल रहे 11 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। महिला थानाधिकारी आशमीन खान ने बताया कि आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार लगता है। आरोपी ने अक्टूबर माह में पीड़िता के साथ घर मे जबरन बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित महिला सदर थाना इलाके के एक गाँव की रहने वाली है। महिला के पति की एक वर्ष पूर्व करंट लगने से मौत हो चुकी है। तभी से आरोपी की उस पर बुरी नजर थी। थानाधिकारी ने बताया की पीड़ित महिला ने अपने परिजनों के साथ 16 नवम्बर 2023 को थाने में उपस्थित होकर मामला दर्ज करवाया था। पीड़िता ने बताया था कि उसके पति की मौत के बाद आरोपी उस पर बुरी नियत रखता था। और एक दिन घर मे घुसकर उसने जबरन बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। महिला के परिजन जब घर आये तो उसने घटना की जानकारी दी। उस पर परिजनों के साथ थाने पहुँचकर मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी आशमीन ने बताया कि मामले में आरोपी राकेश पुत्र गंगाराम एरवाल निवासी जोगन बावड़ी मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की मुखबिर से सूचना मिली थी कि वह गुरुवार को बून्दी होकर जयपुर भाग रहा है। तभी पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। थानाधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी केरल और बेंगलोर में फरारी काटता रहा। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए कई बार दबिश दी लेकिन हाथ नही आया। आरोपी की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर 11 हजार का नगद इनाम घोषित किया हुआ था। अरोपी को गुरुवार को पकड़ने में सफलता हासिल की है।